Sunday, September 14, 2025

पश्चिमी ओडिशा का गौरव: मां समलेश्वरी मंदिर दर्शन


 मां समलेश्वरी मंदिर दर्शन – संबलपुर यात्रा
https://www.instagram.com/p/DMEnvksy6ir/?igsh=azV2d2NuMXc3NzU1

https://www.instagram.com/p/DMEnvksy6ir/?igsh=azV2d2NuMXc3NzU1


सुबह उठकर संबलपुर के लिए निकल पड़ा। मां समलेश्वरी के दर्शन की इच्छा मन में थी। लगभग सुबह 9 बजे के आस-पास संबलपुर रेलवे स्टेशन पहुँचा। GOOGLE से चेक किया तो पता चला कि मंदिर ज्यादा दूर नहीं है, बस यही सोचकर पैदल ही चलना शुरू कर दिया। करीब 2 किलोमीटर चलने के बाद मां समलेश्वरी मंदिर पहुँचा।

मंदिर के सामने पूजा का सामान और फूल खरीदा और फिर मंदिर में प्रवेश किया। बचपन से अब तक केवल नाम ही सुना था, लेकिन आज स्वयं मां का दर्शन करके मन को अद्भुत शांति और संतोष मिला।

नवीन पटनायक सरकार ने मां समलेश्वरी मंदिर का काफी विकास कार्य किया है। मंदिर के सामने का कॉरिडोर और बगल में बहती महानदी का दृश्य मन को और भी अधिक आकर्षित करता है।



पश्चिमी ओडिशा में अक्सर यह चर्चा होती है कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक ने सिर्फ पुरी स्थित श्री जगन्नाथ धाम पर ही ध्यान दिया और वहीं विकास कराया। लेकिन जब स्वयं संबलपुर आकर मां समलेश्वरी मंदिर देखा, तो यह साफ़ समझ आया कि ऐसा नहीं है।  मां समलेश्वरी मंदिर को भी उतनी ही गंभीरता से विकसित किया गया है।

 भव्य कॉरिडोर, साफ-सुथरा परिसर और महानदी किनारे का आकर्षक वातावरण — सब इस बात के प्रमाण हैं कि सरकार ने यहां पर भी बड़ी सोच और योजना से काम किया। 

बेशक, श्री जगन्नाथ धाम का स्थान चार धामों में है और उसका नाम पूरी दुनिया में है, लेकिन इसके बावजूद समलेश्वरी मंदिर पर किया गया काम प्रशंसनीय है। एक सामान्य भक्त के रूप में मैं श्री नवीन पटनायक जी को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने इस मंदिर के लिए इतना कुछ किया। 

वर्तमान में राज्य में भाजपा की सरकार है। मेरी यही आशा है कि अब वे भी पश्चिमी ओडिशा के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे हरीशंकर मंदिर पर ध्यान दें और वहां भी वैसा ही विकास कार्य हो, जैसा समलेश्वरी मंदिर में हुआ है।


यह यात्रा मेरे लिए अविस्मरणीय रही, क्योंकि इसमें भक्ति के साथ-साथ प्रकृति और संस्कृति का संगम देखने को मिला।

                                                           🙏ଜୟ ମା ସମଲେଶ୍ଵରୀ 🙏

3 comments:

  1. Mujhe bahut achha laga ki aap maa samleiswari ko darsan ke liye geye ho bahut aachha baat he👍👏 Lekin ye politically baat kaha se aageya bhai 🤔 kuch to gadbad he kanha babu😯

    ReplyDelete
  2. Bahut khushi ki baat he jo aap maa samleshwari 🙏ko darsan ke liye aye Maa samleshwari apke pariwar ko ashirwad karen 🙏Jai Maa samleshwari 🙏

    ReplyDelete